गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर-बस्ती मंडल के जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम ग्रामीण ने विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान एक अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलेगा। शनिवार को यूपी जलनिगम ग्रामीण, गोरखपुर जोन (गोरखपुर, बस्ती और गोंडा मंडल) के मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

सड़कों की मरम्मत के लिए अभियान यूपी जलनिगम ग्रामीण गोरखपुर के जोनल कोऑर्डिनेटर सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र (गोरखपुर-बस्ती और गोंडा मण्डल के 11 जनपद) में पाइपलाइन बिछाने के लिए कुल 18472 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी। इसमें से 17511 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई जा चुकी...