गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री मोहम्मद शादाब खान ने पांडेयहाता में मंगलवार के अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। मंगलवार को बाजार की ज्यादातर दुकानें बंद रहती हैं। लेकिन तमाम बाहरी फेरी वाले अतिक्रमण कर लेते हैं, जिससे राहगीरों को दिक्कत तो होती ही है, गंदगी का अंबार भी लग जाता है।जिला मंत्री का कहना है कि अतिक्रमण के चलते चारों तरफ गंदगी का अंबार लग जाता है। जिससे दुकानदारों को काफी दिक्कत होती है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पांडेयहाता में करोड़ों रुपये खर्च कर विरासत गलियारा को विकसित किया गया है। घंटाघर ऐतिहासिक है। जिससे देखने के लिए रोज दूर दराज से लोग आते हैं। लेकिन मंगलवार को होने वाले अतिक्रमण और गंदगी से लोगों में विरासत गलियारा को लेकर...