Gorakhpur News: पांच लाख रुपये और पल्सर नहीं मिली तो विवाहिता को घर से भगाया
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी टोला बदुरहिया निवासी नीतू ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नीतू ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद वह बेंगलुरु से अपने पति सनोज के घर आई थी। करीब एक महीने तक सब ठीक रहा। इसके बाद ससुर सुमेरपाल और सास लालपरी देवी दहेज की मांग को लेकर गाली देने और मारपीट करने लगे। आरोप है कि उसको मायके से पांच लाख रुपये नकद और पल्सर बाइक लाने को कहा गया। मांग पूरी नहीं होने पर घर में नहीं रहने देने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.