गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। चिलुआताल क्षेत्र के मानीराम स्थित तालजहदा विशुनपुर में पांच एकड़ में विकसित की जा रही अवैध टाउनशिप 'आयुष गोल्फ सिटी' पर बुधवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। प्राधिकरण की टीम ने बिना ले-आउट स्वीकृति के की जा रही प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वहां बनाई गई सड़कें, बाउंड्रीवॉल और अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। विशनपुर में 'आयुष गोल्फ सिटी' के नाम से करीब पांच एकड़ में प्लाटिंग की जा रही थी। इसके लिए प्राधिकरण से न तो ले-आउट स्वीकृत कराया गया था और न ही वैधानिक अनुमति ली गई थी। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के निर्देश पर अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Gorakh...