गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखनाथ के राजेन्द्र नगर स्थित बसंत इनक्लेव अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर पशु चिकित्सक डॉ. परमात्मा की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने लोन जालसाजी की आरोपी गरिमा सिंह सहित समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में आत्महत्या के लिए उकसाने और जालसाजी की बात सामने आई है। गरिमा व उसके पिता सहित अन्य आरोपित को घटना से पहले ही जालसाजी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सीओ रवि सिंह ने बताया कि चार्जशीट दाखिल कर दी गई है अन्य कार्रवाई की जाएगी।

चार्जशीट में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप डॉ. परमात्मा ने 13 अगस्त की सुबह बसंत इनक्लेव स्थित अपने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उन्होंने गरिमा सिंह पु...