गोरखपुर, जुलाई 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. जितेंद्र कुमार पाण्डेय, रसायन विज्ञान विभाग, सेंट एंड्रूज कॉलेज ने किया। प्रो. पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। महाविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राओं ने सागौन, पारिजात, अमरूद, आम, जामुन, बेल आदि के पौधे लगाए। समापन पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधरोपण की शपथ ली। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह, प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, उप प्राचार्य डॉ. स्वप्निल पाण्डेय, कैप्टन डॉ. अपर्णा मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आस्था प्रकाश, डॉ. अमिता अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: एक पेड़ मां ...