गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि टिहरी बांध परियोजना के पूर्व महाप्रबंधक एवं मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रो. ओम शंकर मौर्य ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करके ही जीवन को सुरक्षित और खुशहाल बनाया जा सकता है। बढ़ते कचरा संकट और औद्योगिक प्रदूषण पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले रसायनयुक्त अपशिष्ट जल से नदियां और भूजल दोनों प्रदूषित हो रहे हैं, जिससे गैस्ट्रो, लीवर, एनीमिया, पीलिया, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- अपशिष्ट को ऊर्जा संसाधन के रूप में देखने की जरूरत : योगेंद्र प्र...