Gorakhpur News: पत्नी से मारपीट का आरोप, विरोध पर मैजिक का शीशा तोड़ा
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: चिलुआताल। क्षेत्र के मानबेला खास में पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने तथा विरोध करने पर मैजिक वाहन का शीशा तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित ने भाइयों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। राममिलन यादव ने तहरीर में बताया कि 16 सितंबर को उनके घर के पास रहने वाले मंजय यादव और बृजेश यादव ने उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि उसी रात दिनेश यादव ने घर के पास खड़ी उनके मैजिक वाहन का शीशा तोड़ दिया। राममिलन के मुताबिक, घटना की शिकायत करने दिनेश के घर पहुंचे तो तीनों भाइयों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.