गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधेगौर गांव निवासी एक महिला ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंचकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजकिशोरी यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पति राममूरत और ससुराल के अन्य लोगों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति दूसरी लड़की को लेकर चले गए। पुलिस से कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री जनता दरबार में गुहार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...