गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की करमैनी पुलिस चौकी के पचमा गांव में रविवार को पति-पत्नी के विवाद में पति को कार से लेकर प्रधान समझौता कराने जा रहे थे। आरोप है कि चौकी से सौ मीटर दूर पत्नी की बहनों और बहनोई समेत कुछ लोगों ने कार में बैठे पति को घेरकर चप्पलों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव कर रहे प्रधान शहनवाज से भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया।

पति-पत्नी के बीच विवाद क्षेत्र के पचमा गांव निवासी मकबूल और उसकी पत्नी अमीना के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी पक्ष ने करमैनी पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने पति को चौकी बुलाया। रविवार दोपहर करीब दो बजे मकबूल को प्रधान शहनवाज अपनी कार से समझौते के लिए करमैनी चौक...