Gorakhpur News: पड़ोसियों पर मारपीट और मंगलसूत्र छीनने का आरोप
गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: अकटहवा। पीपीगंज थाना क्षेत्र के भीटी तिवारी गांव में बेटी को देर तक सोने पर डांटने के बाद विवाद हो गया। महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, बेटी के कपड़े फाड़ने और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता रेशम त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने रोशनी, बृजेश, सुकन्या और एक अन्य महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.