गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी के लिए संचालित सम्पवेल और पंप हाउसों के सुचारू संचालन को लेकर नगर निगम की उपसभापति पूनम सिंह ने नगर आयुक्त अजय जैन को सुझाव दिया है। वार्ड संख्या 80 राप्तीनगर से पार्षद पूनम सिंह ने पत्र में पंप हाउसों पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रत्येक सम्पवेल और पंप हाउस पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जाए। साथ ही इन्हें आईटीएमएस या आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर) से जोड़ा जाए। कैमरों की निगरानी संबंधित प्रभारियों के मोबाइल फोन से भी जोड़ने की व्यवस्था की जाए, ताकि पंप हाउसों के संचालन पर लगातार नजर रखी जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...