Gorakhpur News: पंद्रह नवंबर तक नगर निगम के बॉन्ड की एनएसई लिस्टिंग की उम्मीद
गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। सेबी की क्लियरेंस के बाद नगर निगम बॉन्ड नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में लिस्ट हो जाएगा। उम्मीद है कि इसी माह गोरखपुर नगर निगम की ओर से 80 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी किया जाएगा। नगर निगम के कंसल्टेंट अनुराग अरुण 12 नवंबर को गोरखपुर आएंगे। वह बॉन्ड से जुड़ी शेष कागजी प्रक्रिया पूरी कराएंगे। इसके बाद सेबी की ओर से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में लिस्टिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।नगर निगम की ओर से जलकल परिसर में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स विकसित करने के लिए 80 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी किया जाएगा। सेबी में पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। बॉन्ड की लिस्टिंग को लेकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में घंटी बजाने के कार्यक्रम की तैयारियां भी की जा रही हैं। वहीं, अर्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.