गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। हरि सहाय लॉ कॉलेज तालकंदला के विद्यार्थियों ने मंगलवार को कोर्ट विजिट के माध्यम से न्यायालय की कार्यप्रणाली एवं न्यायिक प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अनुभव प्राप्त किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने न्यायालय की कार्यवाही, अधिवक्ताओं की भूमिका तथा व्यावहारिक कानूनी प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। इससे पहले प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र उपाध्याय ने बसों के माध्यम से कोर्ट विजिट के लिए रवाना किया। इस मौके पर सहायक आचार्य शिखा वर्मा, शैलेंद्र त्रिपाठी, डॉ. दिलीप कुमार राव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...