Gorakhpur News: नौ माह की बच्ची के गले पर चाकू रख मां से पांच लाख के जेवर लूटे
गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में सोमवार देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में धावा बोलकर करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने घर की बहू की नौ माह की बच्ची को उसकी गोद से छीनकर गले पर चाकू रख दिया और बच्ची की जान लेने की धमकी देते हुए मां से जेवरात मांगे। मासूम की जिंदगी खतरे में देख मां ने विरोध नहीं किया और बदमाशों के कहने पर कमरे का ताला खोलकर आलमारी व बक्से में रखे जेवर उन्हें सौंप दिए। बदमाशों ने महिला के शरीर से झुमके, नाक की कील और मंगलसूत्र भी उतरवा लिया। वारदात के बाद चारों बदमाश मौके से फरार हो गए。
घटना का विवरण तिघरा गांव निवासी प्रेमचंद के घर में परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान घर के पीछे खुले चैनल गेट से चार नकाबपोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.