Gorakhpur News: नौ आदर्श वार्डों में सीसी कैमरे लगाने को नहीं मिली फर्म
गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत चयनित 09 आदर्श वार्डों में सीसी कैमरों से निगरानी और पीए सिस्टम लगाने की योजना के लिए किसी फर्म ने टेंडर नहीं भरा। अब नगर निगम पुन: नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा। योजना के तहत महानगर के 09 आदर्श वार्डों राप्तीनगर, विकास नगर, गोपालपुर, गिरधरगंज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर, सिविल लाइन-1, शक्ति नगर, बसंतपुर और आत्माराम नगर में 13-13 सीसी कैमरे लगाए जाने थे। इन कैमरों को ऐसे स्थानों पर इंस्टॉल किया जाता जहां से सार्वजनिक स्थलों की निगरानी की जा सके। इस कैमरों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से भी जोड़ा जाता। जहां इनकी लाइव फीड देखने के साथ स्टोर करने की क्षमता भी होती। इसके अलावा सार्वजनिक महत्व के चौक चौराहों पर प्रत्येक वार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.