गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी त्योहार को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी यातायात मनीष कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस और गीडा थाना पुलिस ने नौसढ़ तिराहे पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान नौसढ़ तिराहे और उसके आसपास सड़क किनारे ठेला-पटरी लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। यातायात बाधित करने वाले करीब 25 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव ने मोहद्दीपुर चौराहा, गणेश चौराहा समेत अन्य प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-नि...