Gorakhpur News: नौका विहार फेज-3 में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के महेसरा स्थित नौका विहार फेज-3 में रविवार दोपहर नहाने गए करीब 35 वर्षीय धर्मेंद्र निषाद के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। भगवानपुर नौआ टोला निवासी धर्मेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम संभावित स्थानों पर युवक की तलाश में जुटी रही। खबर लिखे जाने तक धर्मेंद्र का पता नहीं चल सका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.