Gorakhpur News: नौकायन क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या होगी दूर
गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़झील क्षेत्र में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ के चलते हो रहे ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात के लिए जीडीए और यातायात विभाग बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने के बाद नौकायन क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होगी। पिछले दिनों जीडीए उपाध्यक्ष, पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारियों ने नौकायन क्षेत्र का निरीक्षण किया था। कई विकल्पों पर चर्चा के बाद सबसे प्रमुख प्रस्ताव नौकायन मुख्य गेट के बगल से गुजरने वाले मार्ग को वन-वे करना है। प्रस्ताव के अनुसार, नौकायन क्षेत्र में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश वर्तमान मुख्य द्वार से होगा, जबकि निकासी वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास से कराई जाएगी।योजना यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बाल विहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.