गोरखपुर, अक्टूबर 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नेपाल से सोनौली के रास्ते गोरखपुर होते हुए बिहार भेजे जा रहे गांजे की बड़ी खेप की सूचना पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने कार्रवाई करते हुए 591.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर रविवार को सुबह जब्त गांजे की अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। तस्करों ने बोनट के ऊपर व चालक की सीट के पीछे बने गुप्त चैंबर में 81 पैकेटों में गांजा छिपा रखा था। डीआरआई टीम मामले में आगे की जांच कर रही है। डीआरआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय को नेपाल से गांजे की बड़ी खेप लाए जाने की सूचना मिली थी, जो सोनौली के गोरखपुर होते हुए बिहार जानी थी। दिल्ली की टीम ने सूचना के आधार पर लखनऊ को अलर्ट किया। वहा...