गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में इस वर्ष मानसून के अजब रंग देखने को मिल रहा है। आसमान में बादल तो छाए हैं मगर बारिश के लिए लोग तरस रहे हैं। बीते एक हफ्ते से महानगर में बादल कहीं बरस रहें तो कहीं सिर्फ बूंदाबांदी हो रही है।

बारिश का नजारा शुक्रवार को भी महानगर में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दोपहर को नेपाल-महाराजगंज की तरफ से आए बादलों ने शहर के कुछ हिस्सों में झम बारिश की, जबकि कुछ हिस्से में बूंदाबांदी तक नहीं हुई। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे आसमान में काले घने बादल छा गए। नेपाल व महाराजगंज की तरफ से आए बादलों से शहर के उत्तरी और पश्चिम क्षेत्र बीआरडी मेडिकल कॉलेज, असुरन चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज, बरगदवां, गोलघर, धर्मशाला, छात्रसंघ चौराहा समेत एक बड़े हिस्से में आधे घंटे तक बारिश हुई। वहीं दूसर...