Gorakhpur News: नींव खोदने के विवाद में मारपीट, सात पर केस
गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के तिलौली गांव में डीह की जमीन पर नींव खोदने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिलौली निवासी राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले सुबह उनके पट्टीदार विनोद और अन्य लोग बिना बंटवारे के डीह की जमीन पर नींव खोद रहे थे। जब उन्होंने और उनके परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपित आक्रोशित हो गए। आरोप है कि विनोद, साजन, राजन, सुशीला देवी, सितारा देवी, बिट्टू और सचिन लाठी, डंडा और कुदाल लेकर हमला कर दिए।पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने उनकी पत्नी, पुत्र और बहू को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में सभी के सिर फट गए और गंभीर चोटें आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.