गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज के असेंबली हॉल में एनसीसी, एनएसएस और संत कबीर लॉज 347 के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज के 250 से अधिक शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राओं और उनके पाल्यों की स्वास्थ्य जांच की गई। सिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वत्सल भूषण गुप्ता ने फेफड़े और सांस संबंधी समस्याओं की जांच की। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पूर्व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार श्रीवास्तव ने दांतों की जांच की। प्राचार्य प्रो. आरएन सैमुअल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: स्वास्थ्य मेले में 171 मरीजों की जांच कर बांटी दवाएं कार्यक्रम में प्रो. यूएन त्रि...