Gorakhpur News: निर्वाण कल्याणक पर श्रद्धा भाव से हुई पूजा
गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। आर्यनगर स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 9 नवंबर को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का 2552वां निर्वाण कल्याणक श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। मंदिर में भगवान महावीर स्वामी को निर्वाण लाडू चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान के निर्वाण कल्याणक की महिमा का स्मरण करते हुए सुख, शांति और कल्याण की कामना की। इस दौरान पारसनाथ दिगंबर जैन समिति के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन, मंत्री ज्ञानेंद्र जैन, रविंद्र जैन, रोहित जैन, गौरव जैन, अभिनंदन जैन, सुधीर जैन, राजीव जैन, प्रशांत जैन, रिंकी जैन, अल्पना जैन, कुमारी प्रांजल जैन, राखी जैन, रुचिता जैन, संध्या जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Hathras News: भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण संवत पर जैन मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.