गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: गगहा। क्षेत्र के मिश्रौली गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मिश्रौली-हाटा हाईवे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के शेष हिस्से के नव निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को सेवानिवृत्त शिक्षक देवेंद्र नाथ द्विवेदी एवं सेवानिवृत्त उपजिलाधिकारी ऋषिकेश द्विवेदी ने पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य शुरू कराया। करीब 95.25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान/प्रशासक राकेंद्र द्विवेदी, रोहित द्विवेदी, गोपाल दुबे, केडी द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खटीमा में सड़क परियोजना का शिलान्यास, धामी ने किया भूमि पूजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...