Gorakhpur News: निर्माणाधीन रामजानकी मार्ग पर लेवलर मशीन की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर
गोरखपुर, नवम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। रामजानकी मार्ग पर चंद चौराहे से करीब 100 मीटर दूर उरुवा रोड स्थित फलमंडी के पास गुरुवार देर रात निर्माण कार्य में लगी लेवलर मशीन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान खटिकना मोहल्ला निवासी छांगुर सोनकर (45) पुत्र स्व. हरिलाल के रूप में हुई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी छांगुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। छांगुर सोनकर गुरुवार देर रात अपने मित्र के साथ टहल रहे थे। इसी दौरान वह रामजानकी मार्ग के निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी की कैटरपिलर लेवलर मशीन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक और कंपनी के अन्य कर्मचारी चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गोला स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से बड़हलगंज स्थित एक निजी अस्पताल लाए गए मगर हालत न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.