गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पूर्वांचल महामंत्री वेद प्रकाश राय के नेतृत्व में नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय, मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय से मिलकर बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग का भरोसा दिया। वेद प्रकाश ने कहा कि संगठन संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ राजस्व वृद्धि और बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए निगम के साथ मिलकर कार्य करेगा। वहीं, प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने बिना कारण संविदा कर्मचारियों की छंटनी पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे बिजली फॉल्ट दूर करने में पहले की तुलना में अधिक समय लग रहा है। यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालयों पर आंदोलन की चेतावनी दी निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए ...