गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्रसिद्ध निंबेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित पोखरे में खड़ा बिजली का पोल इन दिनों हादसे को दावत दे रहा है। पोल काफी जर्जर होकर एक ओर झुक गया है और कभी भी पोखरे में गिर सकता है। इससे आसपास के लोगों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खतरा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पोल पोखरे के पानी में गिर गया और बिजली का करंट पानी में फैल गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देना जरूरी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जर्जर पोल को तत्काल हटवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...