गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज के कुंजलगढ़ गांव में शुक्रवार सुबह नाले में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी प्रभुनाथ के रूप में हुई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक प्रभुनाथ गुरुवार रात गांव के बाहर नाले के पुल पर बैठे थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ग्रामीण टहलने निकले तो पुल के नीचे नाले में प्रभुनाथ का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। आशंका है कि रात में पुल से नीचे गिरने के बाद वह नाले में डूब गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...