गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के माडर गांव में नाली के विवाद को लेकर सोमवार देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष के रामकरण (26) पुत्र रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष की प्रमिला, धर्मेंद्र, सोनबरसा देवी और बबली भी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद रामकरण और धर्मेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...