गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ इंद्राचक गांव में नाली में पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके परिवार के लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोइल की पत्नी किस्मती ने दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर की शाम वह घर के सामने सड़क पर पड़े गोबर को पानी डालकर साफ कर रही थीं। पानी सड़क के दोनों ओर बनी नाली में जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस की अनन्या ने उन्हें गाली देनी शुरू कर दी।विरोध करने पर अनन्या के पिता अमरजीत, आशीष और आनंद ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे किस्मती देवी के सिर, हाथ व पीठ में चोटें आईं। मंजू ने भी उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने अनन्या, आशीष, आनंद, अमरजीत, मंजू, संजू, अ...