गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम ने वार्ड संख्या 49 के बेनीगंज में नाला निर्माण में लापरवाही पर नगर निगम ने मेसर्स केपी एसोसिएट्स को काली सूची में डाल दिया है। फर्म को 36 लाख रुपये से नाली निर्माण का कार्य मिला था। फर्म ने निर्माण किया लेकिन जहां जहां बिजली की केबिल पड़ी थी वहां वहां निर्माण कार्य छोड़ दिया। नगर निगन ने बिजली निगम से केबिल हटवा दिया। उसके बाद भी दो माह गुजर गए लेकिन फर्म नगर निगम के लिखित और मैखिक आदेश की अवहेलना कर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया। आखिरकार अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी के मुताबिक फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मार्च में नाला सफाई टेंडर न होने से जलभराव : महापौर यह भी पढ़ें- Bareily News: अधूरे विकास कार्यों पर नगर आयुक्त सख्त, अ...