गोरखपुर, अक्टूबर 21 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे स्थित कृतपुरा छात्रावास के सामने नवनिर्मित मकान की नाली से पानी बहने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के तुलापुर निवासी मिनकू कुमार पटेल ने तहरीर में बताया है कि वह वर्तमान में बड़हलगंज के कृतपुरा छात्रावास के सामने मुक्तिपथ रोड पर रह रहे हैं। उनके नवनिर्मित मकान के सामने नाली का निर्माण अधूरा होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर पड़ोसी के मकान के सामने चला गया था। इसी बात को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी के दो लड़के वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे। आरोप है कि उसे थप्पड़ और लात-घूंसों से पीटने के साथ उस पर लोहे की रॉड से हमला...