गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड गोला के सोढ़ावीर में मां सरयू नदी में गांव के नाबादन का गंदा पानी गिराने के लिए प्रधान द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रमीणों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने उपजिलाधिकारी गोला प्रार्थना पत्र देकर नाला निर्माण रुकवाने की मांग की है। ग्रामीण तारादेवी, मनभावती, धूपबती, सूराती, प्रमिला, इंद्रावती, चंद्रिका आदि ने उपजिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि सरयू नदी के कटान से लोगों का मकान व झोपड़ी नदी में विलीन हो गया है। कुछ भू भाग बचा है जो आबादी है। प्रधान, नाबादान का गंदा पानी नदी में गिराने के लिए इसी रास्ते नाला का निर्माण करा रहे हैं। ऐसे में नदी का पानी गंदा होगा। ग्रामीणों ने कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...