गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: मेडिकल कालेज। झुंगिया से फर्टिलाइजर रोड़ का चौड़ीकरण एवं नाला का भी निर्माण चल रहा है। करीब आठ माह से ज्यादा समय से रोड चौड़ीकरण और नाला का निर्माण कार्य हो रहा है, जिसमें समय-समय पर कई रुकावट भी आई। लोक निर्माण विभाग खण्ड तीन के जिम्मेदार अधिकारीयों ने समस्या का समाधान किया, लेकिन बार एक नई समस्या कार्य में बाधा बनी हुई है। टावर निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न कर रहा है, जिसे यदि हटाया नहीं गया तो एक लेन पर नाला निर्माण नहीं किया जा सकेगा। वहीं, टावर के आसपास यदि खोदाई कराई गई तो भारी नुकसान हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...