गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- विरासत गलियारे का सौंदर्यीकरण Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय 550 करोड़ रुपये से धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक विकसित हो रहे विरासत गलियारे की तस्वीर अब बदलने लगी है। दुकानों और मकानों के बाहरी हिस्सों पर नारंगी रंग की छटा उभर रही है। दीवारों पर ऑरेंज सोडा रंग, सफेद बॉर्डर और दरवाजों-खिड़कियों पर डार्क ब्राउन रंग गलियारे को एकरूप स्वरूप देंगे। दुकानों के साइनबोर्ड भी डार्क ब्राउन पृष्ठभूमि पर वार्म व्हाइट अक्षरों में लगाए जाएंगे। इसके लिए व्यापारियों को साइनबोर्ड की निर्धारित दर 750 रुपये प्रति वर्गफुट देनी होगी। गोरखपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम की पहल पर गलियारे की 991 दुकानों के फसाड की रंगाई, वॉटरप्रूफिंग का काम जोरों पर है। साइनबोर्ड का डिजाइन तय कर सोमवार से उसका काम भी शुरू हो जाने की उम्मीद ह...