गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के आरोप में शाहपुर पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर स्थित रामजानकीनगर निवासी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी सिटी के मार्गदर्शन और सीओ गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक माधवी सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: संशोधित::छह साल की बच्ची से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...