गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट सरयू नहर की सफाई के दौरान निकाला गया कूड़ा-करकट, जलकुंभी और सिल्ट आबादी के समीप ही छोड़ दिए जाने से रविवार को ग्रामीणों आक्रोशित हो गए।प्रदर्शन कर तत्काल सिल्ट की सफाई कराने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि नहर की सफाई तो कर दी गई, लेकिन निकाली गई गंदगी का उचित निस्तारण नहीं किया गया। आबादी के पास पड़े गंदगी के बड़े-बड़े ढेरों में सांप, बिच्छू एवं अन्य जहरीले जीव पनप रहे हैं, जो अब घरों की ओर निकलने लगे हैं। इससे लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल है। वहीं बरसात के मौसम में दुर्गंध फैलने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। सिंचाई विभाग एवं जिला प्रशासन से तत्काल गंदगी हटाकर उसका सुरक्षित निस्तारण कराने की मांग की।...