गोरखपुर, अगस्त 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से रविवार को नशामुक्त युवा-विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक सिंहपाल सिंह ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि जिन अनेक पदार्थों का उपयोग आज नशे के रूप में किया जा रहा है, उनका प्रयोग प्राचीन समय में मुख्य रूप से औषधीय एवं चिकित्सकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता था। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे के प्रति सजग रहें, स्वयं नशे से दूर रहें। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. धनंजय पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी रवि निषाद, अनिल कुमार पटेल, श्रद्धा सिंह उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त-विकसित भारत बनाने का युवाओं...