Gorakhpur News: नवागत छात्रों को दी गई नई शिक्षा नीति की जानकारी
गोरखपुर, अगस्त 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में मैथमेटिक्स ग्रुप के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधानों और उच्च शिक्षा में इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों से बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने का आह्वान किया। डॉ. अनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सुविधाओं और एनएसएस की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में रसायन शास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. शैलेश वर्मा, भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. अनिल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.