गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का आगमन गुरुवार को गोरखपुर में हुआ। गोरखपुर सीमा में प्रवेश के साथ ही उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। महायोगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान भाजपा संगठन की ओर से किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक समर्पण के भरोसे भाजपा एक बार फिर 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। इस दौरान 2027 में दावेदारी करने के इच्छुक नेताओं ने पूरी ताकत दिखाई। स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदत्त जैन, उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंहा, विश्वजीतांशु सिंह आशु, छट्ठे लाल निगम, संजीव राय, मीडिया प्रभारी डॉ. ...