गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र के हरनहीं महुरांव स्थित 265-बीजी नलकूप के ऑपरेटर राजकुमार को नलकूप नहीं चलाने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद सिंचाई विभाग के दर्जनों नलकूप चालक और कर्मचारी हरनहीं चौकी पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन और घेराव करेंगे। बताया गया कि स्थानीय लोगों ने नलकूप चालक राजकुमार से खेतों की सिंचाई के लिए नलकूप चलाने को कहा था। राजकुमार ने बताया कि हाल में बारिश हुई है और खेतों में पर्याप्त नमी है। इसलिए नलकूप अगले दिन चलाया जाएगा। इसी बात को लेकर लोगों ने राजकुमार के साथ मारपीट कर दी। हरनहीं चौकी प्रभारी उप निरीक...