गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज ओल्ड उपकेंद्र की 33 केवी इनकमिंग लाइन में बारिश के कारण नमी आने से ब्लास्ट हो गया। इसके चलते खजांची, मोगलहां समेत आसपास के इलाकों के 10 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। लोग गर्मी और उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। गर्मी और उमस से परेशान लोग बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन कर आपूर्ति बहाल होने की जानकारी लेते रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर 12 बजे के आसपास बिजली चली गई थी। इसके बाद शाम तक आपूर्ति को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति रही। लोगों का कहना था कि बारिश के बाद बिजली गुल होने से गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो गया। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए और पानी की मोटर नहीं चल सकी। इ...