गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर रविवार को तारामंडल स्थित श्री बाला जी मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण निषाद तथा विशिष्ट अतिथि रमाडा होटल के संचालक कुनाल जायसवाल रहे। इस अवसर पर संदीप सिंह राज, बिपिन सिंह, के.एन. सिंह, विद्यासागर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। आयोजन के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य आयोजक जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजू जायसवाल ने सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हनुमान चालीसा पाठ के साथ मनाया जन्मोत्सव यह भी पढ़ें- Balrampur News: वैश्य समाज ...