गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या के इरादे से नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पाण्डेयहाता योगेंद्र पांडेय और टीपी नगर चौकी प्रभारी संजय चंदेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 26वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद उसने आत्महत्या के उद्देश्य से नदी में छलांग लगाई थी। अभियान में उपनिरीक्षक मृत्युंजय राय, आरक्षी सूरज गुप्ता और आशीष मौर्य भी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...