Gorakhpur News: नदी में डूब रहे अधेड़ को पीएसी जवानों ने बचाया
गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गीडा थाना क्षेत्र के रामघाट, नौसढ़ में गुरुवार सुबह नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले गए 45 वर्षीय व्यक्ति को 26वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल के जवानों ने समय रहते रेस्क्यू कर बचा लिया। डूब रहे व्यक्ति को सकुशल नदी से बाहर निकालने के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। सेवई गांव निवासी मुन्ना (45) गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रामघाट पर नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देखकर मौके पर मौजूद 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर के बी दल (बाढ़ राहत दल) के जवानों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।आरक्षी कृष्णचंद मौर्य और आरक्षी जितेंद्र कुमार ने बिना देर किए नदी में उतरकर डूब रहे मुन्ना को पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर निकाल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.