गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम सदन की 22वीं बैठक 09 सितंबर को सुबह 11 बजे सदन हाल में होगी। बैठक में पिछली सदन बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि के साथ विभिन्न विभागों के कार्यों पर चर्चा की जाएगी। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अनुमति से अन्य विषय भी बैठक में रखे जा सकेंगे। नगर आयुक्त अजय जैन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक बैठक में नगर निगम सदन की 20वीं बैठक 15 जुलाई और 21वीं बैठक 16 जुलाई को हुई कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। वहीं, 26 मई को हुई 18वीं और 03 जुलाई को हुई 19वीं बैठक में शोक प्रस्ताव होने के कारण किसी अनुपालन की जरूरत नहीं होने की जानकारी सदन के समक्ष रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पर्यूषण पर्व पर 15 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...