गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर नगर निगम में कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। एक अगस्त से पूर्व 31 जुलाई को कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में कार्यकारिणी चुनाव के लिए 16 जुलाई को कार्यकारिणी समिति बैठक बुलाई गई है। इसके एक दिन पूर्व यात्री 15 जुलाई को सदन की बैठक बुला कर जटेपुर उत्तरी से पूर्व सपा पार्षद श्रवण कुमार यादव को श्रद्धांजलि दी जाएगी। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने इस तिथियों पर अपनी सहमति व्यक्त कर दी है।नगर निगम की कार्यकारिणी से भाजपा पार्षद उपसभापति पवन त्रिपाठी, ऋषि मोहन वर्मा, छोटे लाल यादव, श्रवण पटेल एवं सरोज पासवान अपना कार्यकाल पूर्ण कर बाहर हो जाएंगी। इसी तरह समाजवादी पार्टी से पार्षद रमेश यादव भी कार्यकारिणी से बाहर हो जाएंगे। सपा च...