गोरखपुर, अक्टूबर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। नगर निगम से सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भी अनुबंध नहीं कराने और काम शुरू नहीं करने पर ठेकेदारों के खिलाफ सख्ती की तैयारी है। नगर निगम ने सीसी सड़क, जलनिकासी एवं साइड पटरी निर्माण के कार्य शुरू नहीं कराने पर 24 ठेकेदार फर्मो को नोटिस जारी किया गया है। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने तीन दिन के भीतर अनुबंध निष्पादित कर काम शुरू करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर जमानत राशि जब्त करने, फर्म को काली सूची में डालने और दूसरे न्यूनतम निविदादाता से काम कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उधर, निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्रीय पार्षद और स्थानीय निवासियों में नाराजगी है।नगर निगम निधि से वार्ड संख्या 54 मेसर्स आदिशक्ति कंस्ट्रक्शन, वार्ड 73 मेसर्स भारत कंस्ट्रक्शन, व...