गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखनाथ क्षेत्र में वीआईपी ड्यूटी में लगे पोकलेन ड्राईवर संतोष सिंह पर नाला सफाई का काम करते समय हुए विवाद के बाद कुछ उपद्रवी लोगों ने हमला कर दिया। उपद्रवियों ने पोकलेन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले से नाराज ड्राईवरों ने गोरखनाथ थाने का घेराव किया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ड्राइवर संतोष सिंह का कहना है कि उपद्रवी लोगों के हमले में उनके कान और सीने में गहरी चोट लगी है। थाने का घेराव करने वालों में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जोगेंद्र यादव, महामंत्री राहुल दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिकेश सिंह रिशु, संगठन मंत्री एकांशु पांडे, मंत्री तेज प्रताप सिंह, राजन सिंह, आकाश पांडे, जान मोहम्मद, आदित्य कुमार गुप्ता, गगन, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...